{"_id":"692a0a573af199520d0075d4","slug":"district-level-geeta-jayanti-festival-begins-today-union-minister-will-inaugurate-it-karnal-news-c-18-knl1018-790166-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज आज से, केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज आज से, केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से 29 से एक दिसंबर तक डॉ. मंगलसेन सभागार में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल शनिवार को दोपहर 2:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव का शुभारंभ और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी शामिल होंगे।
नगराधीश एवं ओवरऑल इंचार्ज मोनिका शर्मा ने बताया कि उपायुक्त उत्तम सिंह के निर्देशानुसार महोत्सव को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी, टैंट, स्टॉल एवं स्टेज प्रबंधन की जिम्मेदारी उप-निगम आयुक्त नगर निगम करनाल को दी गई है। एसडीएम नीलोखेड़ी श्लोक उच्चारण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गीता सेमिनार का दायित्व शुगर मिल करनाल के प्रबंध निदेशक को सौंपा गया है। मोनिका शर्मा ने बताया कि एक दिसंबर की शाम 6 बजे जिले के सभी तीर्थस्थलों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
- 1500 विद्यार्थी होंगे शामिल
जिला शिक्षा अधिकारी छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। लगभग 1500 विद्यार्थी एक दिसंबर को श्लोक उच्चारण में हिस्सा लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतिभागियों की सूची समय से मंच संचालन टीम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
समूह लगाएंगे क्राफ्ट स्टॉल
राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय कारीगरों के लिए क्राफ्ट स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कॉलेजों में गीता थीम पर सेमिनार आयोजित करने की जिम्मेदारी जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी को दी गई है। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था हरियाणा रोडवेज की ओर से की जाएगी।