फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   disput between two group, three injured

बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नर गुटों में मारपीट, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
disput between two group, three injured
गांव रैयतखाना में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर दो किन्नर गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीन किन्नरों को चोटें भी आई है। घटना कि सूचना पाकर थाना प्रभारी गांव में पहुंचे ओर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

दरअसल गांव रैयतखाना में एक परिवार में शादी हुई थी। जिससे सोनिया किन्नर गुट के किन्नर सोमवार को बधाई लेकर आ गए। मंगलवार को शालू गुट बधाई लेने के लिए पहुंचा तो इस पर परिवार ने कहा कि हम पहले ही सोनिया गुट को बधाई दे चुके हैं। इस पर शालू गुट ने परिवार के सदस्य को सोनिया गुट को गांव में बुलाने के लिए कहा। सोनिया गुट का आरोप है कि जैसे ही परिवार के बुलावे पर प्रियंका, टीना, राधिका और डोली किन्नर अपने ढोलकी वादक शम्मी के साथ गांव में पहुंचे तो वहां मौजूद शालू किन्नर, संजना किन्नर, सलमा किन्नर और बबली ने अन्य आरोपियों के साथ उनके उपर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें प्रियंका, राधिका और शम्मी को चोटें आई।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में भी बबली व अन्य के खिलाफ दर्ज है हत्या की कोशिश का मामला
बताया जा रहा है कि दोनों किन्नर गुटों में एरिया को लेकर विवाद नया नहीं बल्कि काफी पुराना है। वर्ष 2013 में भी बबली व शालू किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनिया किन्नर के ड्राइवर सुरेंद्र पर गोली चलाई थी। जिसके संबंध में थाना इंद्री में मामला भी दर्ज हुआ था। सूत्रों की मानें तो इस मामले में जल्द ही कोर्ट का फैसला आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में है काफी पुराना विवाद
-इस मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि दोनों किन्नर गुटों में काफी पुराना विवाद है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था, जो एक पक्ष थाने से बिना कुछ कहे चला गया। फिलहाल हमारे पास कोई शिकायत नही आई है। जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सतपाल सिंह, थाना प्रभारी इंद्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed