फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Direct bus will be available for Nainital and Kotdwar

Karnal News: नैनीताल और कोटद्वार के लिए मिलेगी सीधी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Direct bus will be available for Nainital and Kotdwar
- पहली जुलाई से दो नए अंतरराज्यीय मार्गों पर होगी बस सेवा शुरू
विज्ञापन




गगन तलवार

करनाल। रोडवेज के बेड़े में नई बसें आने के बाद जिले की परिवहन सेवा बेहतर होनी शुरू हो गई है। अब कर्ण नगरी से उत्तराखंड के नैनीताल और कोटद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। पहली जुलाई से इन दोनों मार्गों पर बस का संचालन शुरू करने की विभाग की योजना है।

स्मार्ट सिटी और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहे करनाल का विभिन्न प्रदेशों के प्रमुख पर्यटन स्थलों से सीधा जुड़ाव किया जा रहा है। करनाल से जिन पर्यटन स्थलों के लिए अभी तक बस सेवा नहीं है, वहां तक के लिए भी सीधी बस चलाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही नई बसों को लंबी दूरी के मार्गों पर चलाया जाए और जो बसें पहले इन मार्गों पर चल रही थी, उन्हें अब छोटे मार्गों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

करनाल रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 145 बसें हो चुकी हैं। इनमें करीब 55 बसें नई हैं। नैनीताल और कोटद्वार जाने के लिए कर्ण नगरी के लोगों को अभी तक दूसरे जिलों से बस लेनी पड़ती थी या फिर रेल और निजी साधनों से ही यात्रा कर पाते थे, लेकिन अब करनाल रोडवेज की ओर से इन दोनों अंतरराज्यीय मार्गों के लिए बस चलाने की तैयारी कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी और काठगोदाम के लिए भी सुविधा
नैनीताल जाने वाली बस करनाल के पुराने बस अड्डे से शुरू होकर बड़ौली, शामली, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम के रास्ते नैनीताल जाएगी। इससे करनाल से हल्द्वानी और काठगोदाम जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। इस मार्ग के लिए विभाग की ओर से कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सप्ताह में परमिट मिलने के बाद पहली जुलाई से बस संचालन होगा।

सातवीं बस का हरिद्वार में होगा ठहराव
कोटद्वार के लिए चलाई जाने वाली बस हरिद्वार के रास्ते चलेगी। यह करनाल डिपो की सातवीं बस होगी जिसका हरिद्वार में भी ठहराव होगा। अभी तक चार बसें हरिद्वार के लिए सीधी चलती हैं, जबकि देहरादून जाने वाली दो बसें भी हरिद्वार होकर जाती हैं। कोटद्वार हरिद्वार से 85 किलोमीटर आगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले बस चलती थी, बसों की कमी के कारण यहां बस बंद की थी।




उत्तराखंड के लिए बस सुविधा बढ़ेगी। नैनीताल और कोटद्वार के लिए बस सेवा पहली जुलाई से शुरू करने की योजना है। परमिट मिलते ही टिकट का मूल्य और वाया मार्ग तय कर दिया जाएगा। अभी ड्राफ्ट तैयार हुआ है। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed