फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Didn't want to send him abroad but his son's insistence made him bow down

Karnal News: नहीं भेजना चाहता था विदेश पर बेटे की जिद ने झुका दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Didn't want to send him abroad but his son's insistence made him bow down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/जुंडला। जुंडला के युवक नवप्रीत की कनाडा में सड़क हादसे में जान चली गई। इस घटना के बाद घर में गम का माहौल है। फफकते हुए नवप्रीत के पिता बोले कि मैं उसे कनाडा नहीं भेजना चाहता था, लेकिन उसकी जिद के आगे झुकना पड़ा। उन्हें क्या पता था कि वह फिर लौट कर नहीं आएगा। उसे 14 महीने पहले ही पर्यटन वीजा पर कनाडा भेजा था। वह वहां एक कंपनी का ट्रक चलाता था।
पिता गुरदेव ने बताया कि उसके दो बेटे थे। दोनों ही अविवाहित थे। बड़े बेटे तरनप्रीत को 50 लाख रुपये कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था।
इसके बाद छोटा बेटा नवप्रीत भी कनाडा जाने की जिद करने लगा। अक्तूबर 2023 में 28 लाख रुपये कर्ज लेकर उन्होंने उसे भी पर्यटन वीजा पर कनाडा भेजा था। वहां पर नवप्रीत कंपनी का ट्रक चलाता था। उसके साथ घीड़ गांव का एक युवक भी था। 22 जनवरी की सुबह ट्रक चलाते समय उनकी दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे नवप्रीत की मौत हो गई और दूसरे ट्रक में सवार दोनों चालकों की भी जान चली गई। केबिन में सो रहे घीड़ निवासी युवक का बचाव हो गया। उसने ही 23 जनवरी को परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन

लगाई मदद की गुहार ः मृतक के पिता गुरदेव सिंह छोटे किसान हैं। उन्होंने अपनी आर्थिक दशा सुधारने के लिए कर्ज लेकर बेटे को विदेश भेजा था। इस हादसे से वे सदमे में हैं। उन्होंने सरकार से बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है ताकि वह उसे अंतिम बार देख सके और अंतिम संस्कार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नवदीप मेहनती लड़का था। वह हर कठिन काम को करने लिए आगे रहता था। अचानक उसके मन में विदेश जाने का विचार आया और वह अपनी जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed