फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dhaba owner killed his servent

ढाबा संचालक ने ही की थी नौकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
dhaba owner killed his servent
बारिश में सामान खराब होने से गुस्साए ढाबा संचालक ने अपने ही नौकर की डंडे से वार कर हत्या की थी। यहीं नहीं शव को नहर में फेंकने के लिए उसने 800 रुपये में एक साथी को तैयार किया था। दो महीने पहले दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नहर में शव फेंकने के मामले में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस की सीआईए-2 टीम ने सुलझाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 5 फरवरी 2021 को आवर्धन नहर बड़ा गांव-दरड़ पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात आरोपी किसी व्यक्ति का शव नहर में फेंक कर फरार हो गए थे। इस घटना को एक चश्मदीद ने देखा और पुलिस को सूचित किया था। थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान प्रवीण निवासी यमुनानगर के तौर पर हुई। वह इंद्री-करनाल रोड स्थित महालक्ष्मी शुद्ध वैष्णो ढाबे पर नौकरी करता था। 5 अप्रैल को एएसआई मनोज कुमार व उनकी सहयोगी टीम द्वारा दो मुख्य आरोपी ढाबा मालिक अशोेक उर्फ सोनी व प्रणाम उर्फ पोली निवासी गांव संगोही जिला करनाल को इंद्री-करनाल रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ही प्रवीण की हत्या कर शव नहर में फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे से की थी पिटाई
आरोपी अशोक ने बताया कि प्रवीण उसके ढाबे पर नौकरी करता था। वह 4 फरवरी को प्रवीण को ढाबे पर अकेला छोड़कर किसी काम से गया था। जब वापस आया तो प्रवीण ने शराब पी रखी थी और उस दिन बारिश के कारण ढाबे का ज्यादातर सामान खराब हो गया था। गुस्से में आकर उसने डंडे से प्रवीण की पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने प्रणाम को साथ देने के लिए कहा तो इनकार कर दिया। इसके बाद अशोक ने प्रणाम को 800 रुपये देेने का लालच दिया। 800 रुपये के लालच में प्रणाम भी उसके साथ लाश को नहर में फेंकने गया था। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed