फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotion is to love God unconditionally: Hari Om

भगवान से अटूट प्रेम करना ही भक्ति : हरिओम

Fri, 22 Nov 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 22 Nov 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Devotion is to love God unconditionally: Hari Om
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पीपल वाले मंदिर जुंडला गेट में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास हरिओम महाराज ने कहा कि जिन कानों से भगवान की कथा नहीं सुनी जाती वह कान सांप के बिल के समान हो जाते हैं। जो जीभ भगवान का नाम नहीं लेती हैं वह जोभ मेंढक की जीभ की तरह टर-टर करने वाली हो जाती हैं। भगवान से अटूट प्रेम करना ही भक्ति है, इसलिए भगवान से प्रेम अधिक बढ़ाना चाहिए।
श्री राम कथा के चौथे दिन हरिओम महाराज ने कहा कि तीन कल्प में तीन विष्णु का अवतार हुआ है और चौथे कल्प में साक्षात भगवान श्री राम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए है। श्रीराम जन्म प्रसंग से पूर्व सती प्रसंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक बार माता सती भगवान शंकर बिना बताए ही माता सीता का रूप धारण कर भगवान राम की परीक्षा लेने चली गईं।
विज्ञापन

लेकिन भगवान श्रीराम ने उन्हें पहचान कर पूछ लिया हे माता आप अकेले कहां घूम रही हैं। यह सुन माता सती संकोच में पड़ गईं, लेकिन भगवान शंकर ने ध्यान लगाकर सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने की बात जान ली। जिसके बाद भगवान शंकर इस सोच में पड़ गए कि सती माता सीता का रूप धारण कर भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऐसी स्थिति में मैं सती से प्रेम कैसे कर सकता है। माता सती के पिता राजा दक्ष के यहां यज्ञ हो रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए माता सती ने भगवान से अपनी इच्छा जाहिर की थी। भगवान शंकर ने माता सती से कहा कि तुम्हारे पिता ने यज्ञ में आने के लिए हम लोगों को आमंत्रित नहीं किया है। इस मौके पूर्व पार्षद युद्धवीर सैनी, बृज गोयल, राजेश गोयल, कार्तिक चौहान, विनय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed