{"_id":"687fddcfefd1056e13059304","slug":"development-work-will-be-continuously-monitored-action-will-be-taken-on-deficiencies-karnal-news-c-18-knl1008-697922-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विकास कार्यों की लगातार होगी निगरानी, खामी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विकास कार्यों की लगातार होगी निगरानी, खामी पर कार्रवाई
विज्ञापन
करनाल। विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। इनकी लगातार निगरानी होगी। सामग्री की जांच की जाएगी। खामी मिली तो संबंधित इंजीनियर या अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। सहायक अभियंता व कार्यकारी अभियंताओं को कार्यों का नियमित निरीक्षण करना होगा।
मंगलवार को निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निगम की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। दो घंटे तक की बैठक में हर काम की रिपोर्ट तलब की गई। उन्होंने घरौंडा नगर पालिका से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति भी जानी। कहा कि विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करवाया जाए।
निगमायुक्त ने अभियंताओं को साफ-साफ कहा कि समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रोग्रेस जितनी बताई गई है अगली बैठक में उसकी प्रोग्रेस बढ़ी हुई नजर आनी चाहिए। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को रोजाना साइट विजिट करने को कहा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। प्रत्येक कनिष्ठ अभियंता करवाए जा रहे विकास कार्यों की एक्सल शीट तैयार करें। उन्होंने अभियंता शाखा के सलाहकार को कनिष्ठ अभियंताओं की मासिक कार्य रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने निगम अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड से संबंधित जन संवाद, समाधान शिविर और सीएम विंडो पोर्टल पर आई मांगों और शिकायतों पर तुंरत काम करें। लंबित मांगों पर व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेकर इन कार्यों को पूरा करें।
इस मौके पर उप निगम आयुक्त अभय सिंह, अधिशासी अभियंता प्रदीप कल्याण व ओपी करदम, सलाहकार महीपाल सिंह, विशेषज्ञ सतीश शर्मा, घरौंडा नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा के अतिरिक्त सहायक, कार्यकारी और कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।