फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   deteriorating health of three fasting disabled

तीन अनशनकारी दिव्यांगों की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
deteriorating health of three fasting disabled
धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ने पर अनशनकारी को संभालते साथी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे तीन दिव्यांगों की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई। उनके साथी उन्हें संभालने में लगे रहे। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस मंगवाई गई। इसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। पांच जुलाई से पांच दिव्यांग अनशन पर बैठे हैं। इनमें से विनोद राणा, बंता राम व चरण सिंह संधू की तबीयत खराब हो गई है।

एक अप्रैल से दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। चार अप्रैल को उन्होंने धरनास्थल पर प्रेसवार्ता कर पांच सदस्यों को पांच जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने की बात कही थी। तबसे इनके पांच सदस्य आमरण अनशन पर हैं। 99वें दिन धरना जारी रहा। रात को तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर उनके साथियों की चिंता बढ़ गई। विकलांग कल्याण अधिकार समिति के संस्थापक कल्याण सिंह ने कहा कि वे संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। चाहे उन्हें कुर्बानी ही क्यों न देनी पड़े। तीन लोगों की तबीयत बिगड़ने पर वे अस्पताल जाने को तैयार नहीं थे। रात को डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। दो एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया। अनशनकारियों को समझाकर जिन लोगों की तबीयत खराब है, उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed