फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Details of applications received after three days, documents can be verified from today

तीन दिन बाद मिला आवेदनों का ब्यौरा, आज से दस्तावेज हो सकते हैं सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Details of applications received after three days, documents can be verified from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के तीन दिन बाद वीरवार को कॉलेजों को पोर्टल पर आए आवेदनों का रिकॉर्ड मिला। जिले के सबसे बड़े पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में 1937 आवेदन आए हैं। पोर्टल की खामियों के कारण कॉलेज और विद्यार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिकार्ड न मिलने के कारण वीरवार को भी दस्तावेजों के सत्यापन के प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। जबकि ये कार्य बुधवार को शुरू होना था। अब कॉलेजों को इसके लिए शुक्रवार को लिंक उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद ही दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। पीजी कालेज में सबसे ज्यादा बीए में 1044 आवेदन आए। इसके अलावा बीकॉम में 444, बीसीए में 164, बीएससी नॉन मेडिकल में 156, मेडिकल में 81, आईटी में 27 और बीएएमसी में 21 आवेदन आए। जिले के 14 कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कुल 8710 सीटें हैं। इन पर 12वीं पास करने वाले 21604 विद्यार्थी इस बार दाखिले की दौड़ में हैं। ब्यूरो
तो कराना होगा आवेदन में संशोधन
वीरवार को दिनभर कॉलेजों के दाखिला नोडल अधिकारी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग का पोर्टल खंगालते रहे। लेकिन विभाग की ओर से आवेदनों की स्थिति जानने का लिंक नहीं मिला। कोरोना के कारण पैदा हुए हालात में विभाग की ओर से इस बार भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। दस्तावेजों का सत्यापन भी ऑनलाइन ही होगा। इसके लिए किसी भी विद्यार्थी को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। यदि सत्यापन के दौरान आवेदन में कोई त्रुटि मिली तो उसे संशोधन करना होगा।
विज्ञापन

अपलोड नहीं हो रहे दस्तावेज, जिनके अपलोड हुए उन्हें दिखाई नहीं दे रहे
कॉलेज में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुले हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी पोर्टल की खामियों को ठीक नहीं किया गया है। इसका खामियाजा कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र आवेदन करने के लिए दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं लेकिन इनमें से किसी छात्र के दस्तावेज अपलोड नहीं हो रहे, तो जिनके अपलोड हो रहे हैं तो उन्हें दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेजों को आए आवेदनों का ब्यौरा पोर्टल पर आ गया है। तीन से ब्यौरा ही नहीं मिल पा रहा था। इसलिए दस्वोजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। -डॉ. सुभाष जागलान, नोडल अधिकारी दाखिला प्रक्रिया, राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed