{"_id":"6126a9a78ebc3e7a0d5b7886","slug":"despite-the-opposition-the-boundary-wall-started-being-built-karnal-news-knl810971103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बावजूद बनने लगी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बावजूद बनने लगी चहारदीवारी
सार
मंगलवार रात को निर्माण की मंशा से निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। जब जेसीबी से काम शुरू करवाया तो लोगों ने काम रुकवाने के लिए विरोध किया।
विज्ञापन
डीसी कालोनी में दीवार निकालने का विरोध कर रहे लोगों को समझाते सिटी एसएचओ संदीप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल। डीसी कॉलोनी में नगर निगम के डंपिंग प्वाइंट के पास खाली पड़ी जमीन पर निगम की टीम चहारदीवारी करवाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। तनाव की स्थिति बनी पर शहर थाना प्रभारी संदीप और सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी जितेंद्र दल-बल के साथ पहुंच गए। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि यह जगह 40 सालों से खाली पड़ी है। इसे कालोनी वासी रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे लेकर उन्होंने कोर्ट में अपील भी की है। जवाब कल तक आने की उम्मीद है परंतु निगम की टीम ने चहारदीवारी बनाने का कार्य शुरू करा दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार रात को निर्माण की मंशा से निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। जब जेसीबी से काम शुरू करवाया तो लोगों ने काम रुकवाने के लिए विरोध किया। उनका कहना है कि रात में इस तरह से कार्रवाई करना गलत है। लोगों के विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। दरअसल, नगर आयुक्त ने मंगलवार को सभी नगर पालिका सचिवों और निगम अधिकारियों की बैठक लेकर उनके अधीन आने वाली सभी जमीनों पर चहारदीवारी और खंभे लगाने के निर्देश दिए थे ताकि इन पर कोई कब्जा न कर सके।
बुधवार को सुबह भी जब टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने अधिकारियों से काम के आर्डर दिखाने की बात कही। इसके बाद निगम जेई गौरव ने आयुक्त द्वारा जारी आर्डर दिखाया। इसके बाद पुलिस अमले की मौजूदगी में कार्य शुरू करवाया गया। हालांकि कालोनी वासियों ने कोर्ट के आदेश आने तक काम रोकने की अपील की लेकिन प्रशासन की ओर से कार्य सुचारु रखा गया।