फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   deputy cm anounce

पटवारी से लेकर एसडीएम तक एक साथ बैठ सुनेंगे जनता की समस्याएं : डिप्टी सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
deputy cm anounce
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जनता की भलाई के लिए सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है कि हर महीने के पहले मंगलवार को राजस्व दिवस मनाया जाएगा। इस दिन प्रदेश के सभी एसडीएम कार्यालयों में यह दिवस मनाया जाएगा, जिसमें राजस्व विभाग के पटवारी से लेकर एसडीएम तक के बीच के सभी अधिकारी एक साथ बैठेंगे और लोगों की राजस्व संबंधी शिकायतों को सुनेंगे व जरूरतों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि जमीन संबंधी मामले कोर्ट में पिछले 25 सालों से लंबित पड़े हैं, लोगों को इस बारे में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्यवाही हो। वे रविवार को नई अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे, जहां उन्होंने ध्वजारोहण के बाद यह घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तरक्की लाना ही उनकी सरकार की सोच है। इसके अतिरिक्त उनका गणतंत्र दिवस पर यह भी संकल्प है कि जो गरीब छात्र-छात्राएं कॉलेजों से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकती, उनकी उच्च शिक्षा के लिए सरकार आसान ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों की सुविधा के लिए सेवाओं व योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है। सरल पोर्टल के माध्यम से 527 सेवाएं और योजनाएं उपलब्ध हो रही हैं। सरकार ने अपने 60 दिन के कार्यकाल में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन व बुढ़ापा सम्मान भत्ता 2000 से 2250 रुपये करने का निर्णय लिया। प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा अध्यापक पात्र परीक्षा केंद्र 50 किलो मीटर दायरे में करने जैसे कई निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कॉलेजों में डिजीटल और ई-लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए दृष्टि नामक कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का होगा विस्तार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में शुरू की गई आधुनिक सुविधा व आयुष्मान भारत योजना का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिकतम लोगों को सहज व सस्ता उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 450 नये चिकित्सक तथा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1652 होमगार्ड भी लगाए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने मात्र दो महीने के अंदर ही 532 करोड़ रुपये की लागत से जींद में मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर भावांतर भरपाई योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना में अब 6 नई सब्जियों और फलों गाजर, मटर, बैंगन, शिमला मिर्च, अमरूद और किन्नू को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed