फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Department will survey services for T-flyover

Karnal News: टी-फ्लाईओवर के लिए विभाग करेंगे सेवाओं का सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Department will survey services for T-flyover
करनाल। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बीचोंबीच टी-फ्लाईओवर बनाया जाना है। निर्माण के सर्वे को सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद अब सरकारी महकमे सर्वे करेंगे। इस सर्वे के दौरान विभाग अपनी सेवाओं का जायजा लेंगे। ताकि निर्माण के दौरान लोगों को परेशानी न हो। उपायुक्त अनीश यादव ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, नगर निगम, भारतीय दूर संचार निगम और इंडियन गैस एजेंसी लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेलवे रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय से लेकर हरियाणा नर्सिंग होम तक और आंबेडकर चौक से लेकर महर्षि वाल्मीकि चौक तक के क्षेत्र में अपने-अपने विभाग से संबंधित सेवाओं को लेकर जल्द से जल्द सर्वे करवाएं और इसकी रिपोर्ट स्मार्ट सिटी परियोजना के जनरल प्रबंधक को शीघ्र भिजवाएं ताकि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करवाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा उक्त फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी गई है जिस पर अनुमानित 122 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर दो भागों में बनेगा।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के दोनों भागों में कुल 95 के करीब पिलर बनाए जाएंगे। यह दो लेन का होगा। उपायुक्त ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण यातायात को सुगम बनाने में बड़ा निर्णय है और शहर को भीड़ व जाम से निजात मिलेगी। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता धर्म सुहाग, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, नगर निगम की कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, बीएनएसएल के जीएम विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

ऐसे चलेगा ट्रैफिक

फ्लाईओवर के बनने से रेलवे स्टेशन और हांसी चौक क्षेत्र की तरफ से हाईवे या बस स्टैंड की ओर पर जाने वाले व हाईवे से आने वाले वाहनों को बाजार से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। ट्रैफिक सीधा फ्लाईओवर पर चढ़ते हुए बाजार के ऊपर से गुजरेगा, जिन्हें बस स्टैंड की ओर जाना होगा, वे कमेटी चौक से विशेष लेन पर मुड़ जाएंगे।



बॉक्स

दो भागों में बनेगा फ्लाईओवर

- भाग-1 : राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक-पुरानी सब्जी मंडी रोड-मुगल कैनाल से होते हरियाणा नर्सिंग होम तक बनेगा। इसकी लंबाई करीब सवा तीन किलोमीटर होगी।


- भाग-2 : फ्लाईओवर महर्षि वाल्मीकि चौक से प्रारंभ होकर ओल्ड जीटी रोड यानी पुराना बस अड्डा-कर्ण पार्क से होकर आंबेडकर चौक तक बनेगा। यह करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक टी प्वाइंट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed