फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue raised concern, 10 new patients found, figure reached 69

डेंगू ने बढ़ाई चिंता, 10 नए मरीज मिले, 69 पर पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue raised concern, 10 new patients found, figure reached 69
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को फिर डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अभी तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की बात की जाए तो जिले के हर प्राइवेट अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीज दाखिल हैं। प्राइवेट लैब के टेस्ट में मरीजों को डेंगू पॉजिटिव बताया गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एलाइजा टेस्ट से ही सही पता चलता है कि मरीज डेंगू पॉजिटिव है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही है। जिसमें लोगों के घरों से डेंगू का लारवा मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को इसके प्रति गंभीर होना पड़ेगा।

वर्ष मलेरिया डेंगू
2017 85 234
2018 17 106
2019 01 29
2020 02 93
2021 00 69
शुक्रवार को डेंगू के दस केस और आए हैं। अब तक 69 लोगों को डेंगू हो चुका है। लोगों को सलाह दी जाती है कि अपने घरों के आसपास व घर में कहीं पानी इकट्ठा न होने दें। तभी डेंगू को खत्म कर सकते हैं। डेंगू के मरीजों के लिए वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही सरकारी अस्पताल में दाखिल डेंगू पॉजिटिव मरीज को प्लेटलेट्स भी निशुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed