फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demolition of two illegal colonies

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demolition of two illegal colonies
अवैध​ निर्माण को गिराती जेसीबी। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल के सहयोग से वीरवार को दो अवैध कॉलोनियों और तीन अवैध निर्माण के विरुद्ध तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई की। पहली कार्रवाई बड़ागांव के पास करीब दो एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां सभी कच्ची सड़कें और तीन डीपीसी को ध्वस्त किया गया। दूसरी कार्रवाई इंद्री करनाल रोड पर रंबा के पास काटी जा रही करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर की गई। यहां सभी डीपीसी और कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया।

इनके अलावा डीटीपी की टीम ने कुंजपुरा रोड स्थित नेवल गांव में एक निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं पर एक अन्य निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई। गांव सलारू में भी डीटीपी की टीम ने एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण करने वालों पर लगातार एफआईआर भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed