फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demolition of three shops and mushroom units in seven acres

सात एकड़ में तीन दुकानें और मशरूम यूनिट ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

विभाग का दावा है कि अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस करके सूचित किया जाता है। इसके बाद भी निर्माण न हटाने वालों पर कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
Demolition of three shops and mushroom units in seven acres
अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की ओर से अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। अभियान के तहत बुधवार को तीन अवैध कॉलोनियों में पीला पंजा चला। दलबल के साथ पहुंची टीम ने टीकरी कैलाश गांव के नजदीक की इन कॉलोनियों में अवैध निर्माण ढहाए। कुल सात एकड़ जमीन पर तीन दुकानों, मशरूम यूनिट आदि ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस करके सूचित किया जाता है। इसके बाद भी निर्माण न हटाने वालों पर कार्रवाई होती है। दूसरी ओर लोगों का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनके निर्माण पर तोड़फोड़ की है। इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बुधवार को हुई कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की अगुवाई में हुई।
विज्ञापन

डीटीपी विक्रम ने बताया कि अभियान के दौरान एक चहारदीवारी, एक निर्माणाधीन मकान, एक गोदाम, तीन दुकानें, बिजली के खंभे और सभी डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त किया गया। लोगों ने बताया कि जिस गोदाम पर कार्रवाई हुई है, वहां मशरूम यूनिट चल रही थी। आरोप लगाया कि टीम ने गुपचुप तरीके से पहुंचकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed