फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demands not resolved, Mahapanchayat announced

नहीं हुआ मांगों का समाधान, महापंचायत का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demands not resolved, Mahapanchayat announced
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों का मंगलवार को भी हल नहीं निकला तो महापंचायत करने का एलान कर दिया है। 26 मार्च को प्रदेश भर से आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स कलायत पहुंचेंगी। जहां मांगों को लेकर हुंकार भरी जाएगी। रोष प्रदर्शन होगा। साथ ही आंदोलन को तेज करने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

मंगलवार को 105वें दिन भी आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की हड़ताल जारी रही। लघु सचिवालय से अस्पताल चौक तक विरोध प्रदर्शन किया गया। महिलाएं काली चुनरी ओढ़कर प्रदर्शन में शामिल हुईं। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मधु शर्मा और बिजनेश राणा ने कहा कि जब तक सरकार सभी वर्कर्स और हेल्पर्स को बहाल नहीं करती और मांगों को लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत में करनाल की सभी तीन हजार वर्कर्स, हेल्पर्स, सभी परियोजना कर्मी, सर्व कर्मचारी संघ, संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के सभी जन संगठन शामिल होंगे। क्रमिक अनशन पर सुनीता, सुनीता महमदपुर, सुनीता बलड़ी, मीनू, लक्ष्मी, शरबति, मेवा देवी, अंग्रेजो, सुनीता, सुदेश और शीशन बैठीं। इस अवसर पर मधु शर्मा, अमरजीत कौर, नीलम, संगीता, बलराज, धीरज सिंह रावत, रीना, ओपी माटा, जगगाल राणा, सर्वेश राणा और मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। वह सभी मांगें स्वीकार नहीं कर रही, जिससे वर्करों में रोष है।
- शरबति देवी
सरकार अभी भी कई मुद्दों को अटकाना चाहती है। इसलिए तालमेल कमेटी के निर्देश पर हड़ताल व आंदोलन जारी रहेगा।
- शीशन देवी
केवल दो मांगों पर ही आंदोलन अटका है और ये सरकार की ही घोषणाएं हैं, इन्हें पूरा करें।
- मेवा देवी
बर्खास्त करके केवल डराया जा रहा है। हम डरने वाले नहीं हैं, आंदोलन को आगे भी चलाएंगे।
- सुनीता बलड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed