{"_id":"694c498dfca0a34fe409ceca","slug":"demand-to-name-kutel-university-after-swami-brahmanand-karnal-news-c-18-knl1018-808753-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुटेल यूनिवर्सिटी का नाम स्वामी ब्रह्मानंद के नाम रखे जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुटेल यूनिवर्सिटी का नाम स्वामी ब्रह्मानंद के नाम रखे जाने की मांग
Thu, 25 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
असंध। स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के जन्मोत्सव को उपलानी गांव में समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। आयोजित हवन में सभी श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम ॐ तत्सत्, ॐ गुरु जी के जयकारे गूंजता रहा। इसमें पहुंचे पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गांव चूहड़ माजरा का नाम ब्रह्मानंद माजरा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और सरकार से कुटेल यूनिवर्सिटी का नाम भी जगतगुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखे जाने की मांग की। उपस्थित लोगों ने स्वामी ब्रह्मानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। ब्लॉक समिति चेयरमैन विक्रमजीत सिंह राणा, जितेंद्र चोपड़ा, जतिन बिंदल, ग्रामीण सरपंच सतबीर सिंह दहिया, सलिंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन