{"_id":"68ffdedf3dd190bd510ae8c1","slug":"demand-for-assandh-to-be-made-a-district-intensifies-hopes-are-rising-among-the-people-karnal-news-c-18-knl1008-767641-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध को जिला बनाने की मांग तेज, लोगों में जाग रही उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध को जिला बनाने की मांग तेज, लोगों में जाग रही उम्मीद
Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। असंध को जिला बनाने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि अब और देरी किए बिना असंध को जिला घोषित किया जाए। लगभग 17 वर्षों से जारी असंध जिला बनाओ अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिला हुआ है और अब लोगों को उम्मीद है कि मौजूदा सरकार इस ऐतिहासिक मांग को पूरा करेगी। अभियान से जुड़े सामाजिक संस्थाओं ने कहा कि असंध हलका हर दृष्टि से जिला बनने के मानक पूरे करता है। जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक सुविधा और औद्योगिक संभावनाओं के आधार पर असंध को जिला बनाने का फैसला जनहित में होगा।
- विधानसभा में उठाई गई मांग
समाजसेवी नरेश गोगी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में हलके के विकास के लिए अनेक कार्य किए गए और विधानसभा में बार-बार असंध को जिला बनाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अब इस मांग को पूरा कर जनता को राहत देनी चाहिए। जिला बनने से हलके में इंडस्ट्री लगेंगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं का पलायन रुकेगा।
- सरकार ने सिर्फ आश्वासन दिया
जलमाना से युवा कांग्रेसी नेता पवित्र सिंह विर्क ने कहा कि सरकार वर्षों से असंध को जिला बनाने की मांग पर सिर्फ आश्वासन देती आई है। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने बार-बार विधानसभा में यह मुद्दा उठाया लेकिन सरकार ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी को बिना देरी किए असंध को जिला घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
- जिला बनने से होगा विकास
समाजसेवी परमजीत सिंह विर्क ने कहा कि भाजपा की इतनी बहुमत वाली सरकार होने के बावजूद असंध की बरसों पुरानी मांग अधूरी है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो यह मांग कब की पूरी हो चुकी होती। जिला बनने से अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे और व्यापारियों को नई ऊर्जा मिलेगी। असंध का जिला बनना पूरे हल्के के भविष्य को नई दिशा देगा।
- पक्ष-विपक्ष दोनों ने किए प्रयास
सामाजिक कार्यकर्ता गुर्जेंट सिंह विर्क ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों ने जिला बनाने के प्रयास किए हैं। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इसे अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता की वर्षों पुरानी आकांक्षा को पूरा करेगा और सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाएगा।
- रोजगार और व्यापार का मिलेगा अवसर
जनपाल सिंह विर्क समाजसेवी ने कहा कि असंध के जिला बनने से न केवल प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा बल्कि रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खुलेंगे। जिला बनने पर उद्योग लगेंगे, सड़कों का विस्तार होगा और दुकानदारों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यह कदम पूरे क्षेत्र को खुशहाल बना देगा।