{"_id":"69baf22ad795d8d7ca020ad4","slug":"delivery-messages-without-booking-karnal-news-c-18-knl1018-867391-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना बुकिंग आए डिलीवरी के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना बुकिंग आए डिलीवरी के संदेश
विज्ञापन
सिलिंडर डिलीवर का मैसेज
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिना सिलिंडर बुक किए ही डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं। पूछने पर लोगों को एजेंसी से वाजिब जवाब तक नहीं मिल रहे। लोगों को शक है कि कहीं उनकी सब्सिडी या गैस कोटा का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा।
खास बात ये है कि डिलीवरी मैसेज में इनवाइस नंबर से लेकर डिलीवरी की तारीख और समय भी दिखाया जा रहा है। शहर में ही नहीं बल्कि असंध हलके तक के लोगों को ऐसे संदेश मिल रहे है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच की मांग की है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कप्तान सिंह का कहना है कि तकनीकी कारणों के चलते कई बार लोगों को संदेश मिल जाते हैं लेकिन असल में सिलिंडर डिलीवर तब माना जाता है जब उपभोक्ता को सिलिंडर मिल जाता है। दूसरा अगर किसी की बुकिंग का सिलिंडर किसी ओर को दे दिया जाता है तो वे इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दर्ज करवा सकते हैं। इस पर तुंरत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
एजेंसी से नहीं मिला सही जवाबअसंध के ललैन गांव निवासी भीम सिंह ने बताया कि कोई बुकिंग नहीं करवाई थी। न ही कोई सिलिंडर लिया। मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज आ गया। एजेंसी संचालक ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना कहा कि आपका सिलिंडर 45 दिन बाद मिल जाएगा।
विज्ञापन
बुक मैंने कराया, सिलिंडर कोई ओर ले गया
शिव कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी विवेक ने बताया कि उन्होंने गैस सिलिंडर बुक कराया था। उन्हें सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई लेकिन मैसेज आ गया कि उनका सिलिंडर डिलीवर हो चुका है। एजेंसी से भी यही बताया गया। उनकी बुकिंग का सिलिंडर कौन ले गया, पता नहीं।