फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deadly attack on former district president of BJP

Karnal News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला

Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former district president of BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 14 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में पूर्व जिलाध्यक्ष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
बताते है कि शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-4 पार्ट 2 निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा पहुंच चुके थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भाजपा नेता देर शाम को किसी काम से सेक्टर 14 में आए थे। जब वह सेक्टर 14 पहुंचे तो दो गुट आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आरोपी नहीं माने तो वे अपना फोन निकाल कर वीडियो बनाने लगे। इस पर उनके ऊपर आरोपियों ने वार कर दिया। भाजपा नेता के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में हाल जानने के लिए सांसद संजय भाटिया पूर्व जिला अध्यक्ष का हाल जानने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी करनाल से कॉल करके पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed