{"_id":"679a8f1722f830e83d00bb5c","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-karnal-news-c-18-knl1008-569794-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
- ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप, पिता बोले- विदेश जाने के लिए दबाव बना रही थी पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा/करनाल। घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। परिजनों ने मृतक के ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार घरौंडा के वार्ड नंबर-14 स्थित प्रेम नगर निवासी 25 वर्षीय हरीश रात को अपने कमरे में सोया था। सुबह परिजन उठे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि हरीश की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही हरीश को उसकी पत्नी विदेश जाने के लिए कह रही थी। इसके लिए वह दबाव बना रही थी। ससुराल वालों के हस्तक्षेप के कारण कई बार विवाद हुआ। दो दिन पहले भी पत्नी ने हरीश के साथ झगड़ा किया। नाखून लगने से हरीश की बाजुओं पर घाव भी हो गए थे। बुधवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।