फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of mother and son found in suspicious circumtances

संदिग्ध हालात में मिले मां-बेटे के शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mother and son found in suspicious circumtances
फर्कपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले मां बेटे का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला। रात करीब दस बजे पड़ोसी खाना लेकर पहुंचे तो दोनों की लाश पड़ी थी। मकान में मां बेटे का शव मिलने की सूचना पर दर्जनों लोग जमा हो गए। पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 90 वर्षीय हरबंस कौर अपने 55 वर्षीय बेटे राजू के साथ सड़कों व गलियों में इधर उधर सोकर गुजारा करते थे। एक दिन कॉलोनी के लोगों ने मां बेटे को देखा तो एक मकान किराये पर दिलवा दिया। 15-20 दिन पहले मां बेटे कॉलोनी में रहने लगे। मकान का किराया कॉलोनी के लोग देते थे। वहीं तीनों समय का खाना भी कॉलोनी वासी अपने पास से देते थे। शुक्रवार रात को कॉलोनी के लोगों ने खाना देने के लिए आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस दौरान पड़ोसी अंदर पहुंचे तो बदबू आ रही थी। मां-बेटा मृत पड़े थे। दोनों के शव आसपास पड़े हुए थे। जांच अधिकारी दल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed