{"_id":"63a174e9d28afd63bf62e267","slug":"dead-body-found-on-meerut-road-of-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मेरठ रोड पर मिली बिना हाथ-पैर की कुचली हुई लाश, पुलिस ने पोटली में बांधकर भिजवाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: मेरठ रोड पर मिली बिना हाथ-पैर की कुचली हुई लाश, पुलिस ने पोटली में बांधकर भिजवाया अस्पताल
Tue, 20 Dec 2022 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:10 PM IST
सार
बुरी तरह से कुचले गए शव के छोटे-छोटे टुकड़ों को पुलिस ने एक पोटली में बांधा और मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पोटली में बांधकर अस्पताल भेजा गया शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में मेरठ रोड पर मरगैन के पास सड़क पर कुचला हुआ शव बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका है। हालात यह थे कि शव को एक पोटली में बांधकर मोर्चरी हाउस भिजवाना पड़ा। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बड़ी बात तो यह है कि शव का न तो कोई हाथ है और न ही कोई पैर है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ रोड पर मरगैन के पास सड़क पर एक क्षत विक्षत डेड बॉडी पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और घटनास्थल पर पहुंच गई। बुरी तरह से कुचले गए शव के छोटे-छोटे टुकड़ों को पुलिस ने एक पोटली में बांधा और मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
सिर के बालों से लग रहा व्यक्ति का शव
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शायद कोई वाहन रात को इस व्यक्ति को कुचल कर चला गया। जिसके बाद वाहनों के नीचे आने से शरीर क्षत विक्षत हो गया है। दर्दनाक हादसे में शव इस कदर कुचल चुका है कि पहचान भी हो पानी मुश्किल है कि यह शव आदमी का है या औरत का। सिर के छोटे बालों से अनुमान लगाया गया है कि शव किसी व्यक्ति का है।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेरठ रोड पर शव होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन शव बुरी तरह से कुचला हुआ है। इस वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। शव को मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया गया है। यदि 72 घंटे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर।