{"_id":"6171d588eae86c30740adbf7","slug":"date-extended-now-up-to-25-will-be-able-to-register-in-ctet-karnal-news-knl87258596","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिथि बढ़ी : अब 25 तक कर सकेंगे सीटीईटी में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिथि बढ़ी : अब 25 तक कर सकेंगे सीटीईटी में पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद 26 अक्तूबर तक फीस जमा करानी होगी। वहीं 20 सितंबर से चल रही इस प्रक्रिया में ऐसे उम्मीदवार जो अपना पंजीकरण फार्म तो भर चुके हैं। लेकिन अपना शहर बदलना चाहते हैं या ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपने विवरण में कोई सुधार करना चाहते हैं, वे 28 अक्तूबर से 3 नवंबर तक ऐसा कर सकते हैं।
वहीं, बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों में अभी कोई संशोधन नहीं किया है। शेड्यूल के अनुसार, सीटीईटी का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक होगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक चलेगी। परीक्षा केवल सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर आधारित ही आयोजित की जाएगी। ब्यूरो
सीटेट के लिए कैसे करें आवेदन-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘सीटीईटी दिसंबर 2021 के लिए आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही एक नया पेज खुलता है, स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नया पंजीकरण टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करना होगा और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना होगा
सीबीएसई ने सीटीईटी की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 अक्तूबर तक कर दी हैं। जो युवा अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए, वे करा लें। परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
विज्ञापन
-डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कॉंप्लेक्स करनाल।