फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

दिल्ली में बैठे अन्नदाता के लिए दिल खोलकर कर रहे अन्न दान..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
d
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में बैठे अन्नदाता के लिए हरियाणा और पंजाब के लोग भी दिल खोलकर अन्न दान कर रहे हैं। राशन लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों का कहना है कि जो किसान सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में भी मेहनत करके हमारे लिए साल भर का अनाज पैदा करता है, आज वो संकट में है तो हम उनके लिए अन्न की कमी नहीं होने देंगे। नेशनल हाईवे-44 स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा से हर घंटे राशन, सब्जियों व अन्य खाद्य सामग्री से लदे 7 से 10 वाहन दिल्ली की ओर जा रहे हैं। यहां से निकलने वाली गाड़ियों में पंजाब के अलावा, हरियाणा के अंबाला, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और चंडीगढ़ के वाहन भी शामिल हैं। इनमें से किसी ने खुद राशन दिया तो किसी ने मुहिम चलाकर एकत्रित किया। उनका कहना है कि गुरु पर्व की तरह किसान धरने पर भी सभी को बिना भेदभाव के लंगर परोसते हैं। पढ़िए उनके सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाती अमर उजाला की ये रिपोर्ट-
किसानों के लिए सेवा और सहयोग की ये पांच कहानियां...
कर्णनगरी : मंडी से सब्जी और आटा किया जा रहा एकत्रित
दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में भी दिल्ली में बैठे किसानों की मदद के लिए मुहिम चलाई जा रही है। पहले सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को संदेश भेजा गया। अब घर द्वार से राशन, सब्जी और अन्य सामान एकत्रित किया जा रहा है। राशन जुटाने वाले गौरव पुनिया ने बताया कि दो दिन में उन्हें काफी जगहों से कई कट्टे आटा, नमक और अन्य सामान लोगों ने भेजा।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ : एक लाख नकद और 25 क्विंटल राशन भेजेंगे
हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा किसानों को एक लाख की नकदी और 25 क्विंटल राशन भेजने की योजना बनाई जा रही है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि इसके लिए इंद्री में गेट मीटिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद का जत्था : पानी का टैंकर, सब्जियां और चीनी लेकर गए
बसताड़ा टोल से शाहाबाद का एक जत्था पानी के टैंकर, सब्जियां और चीनी व आटा लेकर दिल्ली की ओर गुजरा। गुरनाम सिंह का कहना है कि राशन की वे कमी नहीं आने देंगे। उनके साथ ट्रैक्टर-ट्राली में काफी किसान भी रवाना हुए।
नारायणगढ़ : जरूरी सामान लेकर निकले...
बसताड़ा टोल से निकले नारायणगढ़ के जसविंद्र सिंह बोले हमारे बुजुर्ग एक सप्ताह से दिल्ली में बार्डर पर बैठे हैं। हम भी चार गाड़ियां लेकर उनके सहयोग के लिए निकले हैं। जिसमें वहां बैठे लोगों के लिए काफी जरूरी सामान भी है।

लुधियाना : एक गाड़ी वापस आई और दो जा रही...
बसताड़ा टोल से निकले लुधियाना के सतनाम और दर्शन बुल्लर ने बताया कि उनकी एक ट्रैक्टर-ट्राली सामान छोड़कर वापस आ चुकी है और दो और अब गई हैं। इधर, कुरुक्षेत्र की लोडिंग गाड़ी में यहां के किसान भी पानी की 100 पेटी, बिस्कुट और फल लेकर दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed