फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   d

नम आंखों से किया बच्चे का अंतिम संस्कार, दो अन्य की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
d
मंगलवार देर रात गांव सिरसी के निकट आवर्धन नहर से बरामद आठ वर्षीय मासूम शिव कुमार के शव का बुधवार प्रात: राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम उपरांत करीब नौ बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद स्वजन बच्चे के शव को नलवी पार गांव में घर पर ले गए। अंतिम दर्शनों के लिए बच्चे का शव कुछ देर घर के आंगन में रखा गया। जहां मौजूद परिवार, रिश्तेदार व गांव से आईं महिलाओं ने रुदन मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद नम आंखों के बीच गहरा गड्ढा खोदकर बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम नहर में दो अन्य बच्चों की तलाश कर रही हैं। हलका घरौंडा के विधायक हरविंदर सिंह कल्याण बच्चे के अंतिम संस्कार में पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक श्मशान घाट में मौजूद बच्चे के ताऊ अनिल कुमार व दादा चरण सिंह को ढांढस बधाया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार गांव नलीपार के सरपंच कृष्ण कुमार, गांव महमदपुर के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो बच्चों की तलाश जारी
उधर, बुधवार को गोताखोरों की कई टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन 5 वर्षीय जाह्नवी व तीन वर्षीय देव का कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि, जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद बुधवार को नहर में करीब तीन फीट पानी का बहाव कम नजर आया। बताया गया कि पश्चिमी यमुना नहर में निर्माण कार्य चलने के कारण पानी की दिशा बदलने का अन्य कोई विकल्प नजर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिता को आज दोबारा अदालत में किया जाएगा पेश
दूसरी ओर तीन मासूम बच्चों के हत्या आरोपित पिता सुशील कुमार के तीन दिन के रिमांड की अवधि समाप्त हो गई। उसे गुरुवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में कुंजपुरा थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रशासन की सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed