फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cyber fraud : duplicate portal of 134 A begin

साइबर ठगों का जाल : असली से पहले नियम 134ए का नकली पोर्टल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud : duplicate portal of 134 A begin
जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में निशुल्क शिक्षा के लिए सरकार की ओर से नियम 134-ए के तहत दाखिले दिए जाते हैं। इस बार अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से इस नियम के तहत दाखिले का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पोर्टल बंद है, जबकि हर साल इन दिनों में पोर्टल चल जाता था। वहीं विभाग की इस लेटलतीफी का फायदा उठाते हुए असली से पहले नियम 134-ए का नकली पोर्टल शुरू हो गया है। इस पर काफी अभिभावकों ने दाखिले के लिए आवेदन तक कर डाला, लेकिन किसी ने यह पता नहीं किया कि विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है या नहीं। पोर्टल के नकली होने का भी उन्हें अंदेशा तब हुआ, जब आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, फोटो और आय डिटेल आदि जानकारी भरने के बाद जैसे ही पेज को सबमिट किया तो पोर्टल बंद हो गया। करनाल के कई अभिभावकों के साथ ऐसा हुआ है। इसके बाद शिक्षा विभाग में लोगों ने शिकायतें दी। अधिकारियों ने साइबर ठगों की साजिश का अंदेशा जताते हुए मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

छह मार्च से भरे जा रहे थे निशुल्क फार्म
सरकारी नेटवर्क डॉट कॉम नाम के पोर्टल पर भी नियम 134-ए के फार्म भरने का लिंक दिया गया है। इस लिंक पर दी जानकारी के अनुसार, छह मार्च से नियम 134-ए के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फार्म की कोई फीस नहीं है। सामान्य निर्देशों के कॉलम में लिखा है कि फार्म सबमिट करने के उपरांत डिटेल बदली नहीं जाएगी। बोर्ड और अन्य जानकारी सही देनी होगी। अंत में यह भी कहा गया है कि फार्म को चेक करने के बाद सबमिट करना न भूलें।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले साल रुक गई थी प्रक्रिया...
नियम 134-ए के तहत हर साल हजारों विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। एक सीट पर करीब पांच विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में होते हैं। गत वर्ष नियम 134-ए की प्रक्रिया सुचारु चल रही थी। 24 मार्च तक प्रवेश परीक्षा भी आयोजित हो चुकी थी, लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण न तो परीक्षा परिणाम जारी हुआ और न ही नियम के तहत विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए। ऐसे में प्रवेश परीक्षा बीच में ही रुक गई थी। इसलिए इस बार अभिभावकों में नियम के तहत दाखिले को लेकर क्रेज ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
हो सकता है साइबर ठगी के लिए नकली पोर्टल शुरू हुआ : डीईईओ
शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक नियम 134-ए का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। कई लोगों की मेरे पास व्यक्तिगत रूप से और कुछ लोगों की बीईओ के माध्यम से शिकायत आई है। साइबर ठगों का यह ठगी के लिए नया तरीका हो सकता है। अभिभावक विभाग के निर्देश जारी होने से पहले किसी भी पोर्टल पर आवेदन फार्म न भरें। हमने मुख्यालय को स्थिति से अवगत करा दिया है। -रोहताश वर्मा, डीईईओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed