{"_id":"c37285a17fcd4ad99f60ce089dee57b5","slug":"cultural-programme-starts-today-in-kurukhestra-utsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र उत्सव में सांस्कृतिक महाकुंभ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र उत्सव में सांस्कृतिक महाकुंभ आज से
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 11 Dec 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में बुधवार को कुरुक्षेत्र उत्सव में सांस्कृतिक महाकुंभ का आगाज होगा। प्रदेश के राज्यपाल जग्गनाथ पहाड़िया समारोह दोपहर साढ़े बजे कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला के निधन पर देश मेें तीन दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बुधवार से शुरू होगा। गौरतलब है कि समारोह में देश के विभिन्न राज्याें से 13 ग्रुपों के 250 से ज्यादा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह का शिल्प मेला परंपरागत ढंग से चल रहा है। प्रदेश के भिन्न-भिन्न शहरों से हजारों लोग इस शिल्प मेले का आनंद ले रहे हैं और जमकर खरीददारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया कुरुक्षेत्र उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात पुरुषोत्तमपुरा बाग में अग्निहोत्री बंधु भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन अनिल धंतौड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
एक मंच पर कई राज्यों की सांस्कृतिक विरासत
एनजेडसीसी के अधिकारी राधेश्याम एवं प्रवीण कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र उत्सव में ब्रह्म सरोवर के तट पर बुधवार से से अलग जगहों पर देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत का मंचन होगा। इसके लिए कलाकारों के 13 ग्रुपों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि झारखंड के कलाकार छाऊ नृत्य, उड़ीसा के गोटीपुवा, उत्तराखंड के छबेली, मध्य प्रदेश के गनगौर नृत्य, पंजाब के लुड्डी, गुजरात के डांगी, मनिपुर के पोंग डोल चोल्लम, राजस्थान की मुरली, हिमाचल का नारी सिम्मौरी, असम के बिहू और बरोलताल, मध्य प्रदेश के कलाकार राई नृत्य की प्रस्तुति देंगे। करीब 250 लोक कलाकारों को उत्सव में आमंत्रित किया गया है।