{"_id":"675def38982d57f0e70e618a","slug":"ctet-candidates-appeared-for-the-eligibility-test-while-their-family-members-waited-for-the-test-karnal-news-c-18-knl1008-539533-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट : अभ्यर्थियों ने पात्रता तो परिजनों ने दी इंतजार की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट : अभ्यर्थियों ने पात्रता तो परिजनों ने दी इंतजार की परीक्षा
विज्ञापन
- गहन जांच के बाद मिला प्रवेश, 4978 अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचे, सुबह के सत्र में ज्यादा तो शाम में कम रही उपस्थिति
- आठ केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा, उड़नदस्तों ने रखी निगरानी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन हुआ। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महिला अभ्यर्थियों ने तो सवालों की परीक्षा दी। वहीं उनके साथ आए परिजनों का दिन सड़क पर इंतजार करने में बीता।
गहन जांच के बाद एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। आठ केंद्रों पर परीक्षा में करीब छह हजार अभ्यर्थियों को बैठना था। लेकिन करीब पांच हजार अभ्यर्थी ही पहुंचे। सुबह के सत्र में ज्यादा और शाम के सत्र में कम उपस्थिति रही। सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वायड की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
सुबह के सत्र में आठ केंद्रों पर 3455 अभ्यर्थियों में से 2971 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 484 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में सात केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 2507 अभ्यर्थियों में से 2007 उपस्थित व 500 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आठ केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कई नवविवाहिता और कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर भी पहुंचीं। यहां केंद्र के बाद कहीं पिता ने बच्चे संभाले तो कहीं दादी-नानी लाड लड़ाती दिखाई दीं। प्रताप पब्लिक स्कूल के बाहर सुरेश अपनी ढाई साल की बच्ची को लेकर बैठा दिखाई दिया। तो ओपीएस स्कूल के बाहर रेखा अपने तीन साल के दौते को खिलाती दिखी।
इन चीजों पर रही पाबंदी
परीक्षा केंद्रों में धातु की वस्तुएं, किताबें, नोट्स, कागज, ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, सोने और कृत्रिम आभूषण, प्लास्टिक थैली, पेंसिल थैली, पेंसिल, स्केल, लॉग टेबल, लेखन पैड, इरेज़र, कार्डबोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, बटुआ, गूगल, हैंडबैग, मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, हेडफोन, पेन ड्राइव, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, भोजन और पेय पदार्थ और अन्य सामान लेजाने पर पाबंदी रही।
आज भी होगी परीक्षा
हरियाणा के पांच शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल और कुरुक्षेत्र में परीक्षा आयोजित की जा रही है। करनाल में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी और सेक्टर-6, ओपीएस विद्या मंदिर, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टेगौर बाल निकेतन स्कूल सेक्टर-6 में केंद्र बनाया गया है। आज भी परीक्षा का आयोजन होगा।
यह है हिदायत
- परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मियों सहित पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
- परीक्षा केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था करने के लिए अलग से पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा।
- परीक्षा शुरू होने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निरीक्षक, क्लर्क, हेल्पर, चपरासी को भी परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक, वीडियोग्राफी, फिक्सिंग करवाने की व्यवस्था की गई है, जिनके प्रतिनिधि भी प्रत्येक केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया था। रविवार को भी आठ केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा।
- डॉ. राजन लांबा, नोडल अधिकारी, सीटेट परीक्षा