{"_id":"6ad536baf8e15c8ab90a9e3a","slug":"crowds-gather-for-kanjak-related-shopping-traffic-jams-ensue-karnal-news-c-18-knl1018-1015420-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कंजक के सामान की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कंजक के सामान की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, जाम
विज्ञापन
कर्ण बाजार में सड़कों पर पार्किंग
करनाल। नवरात्र की अष्टमी से एक दिन पहले रविवार को कर्ण बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। कंजक पूजन की तैयारियों के चलते सुबह से ही बाजार में चहल-पहल देर शाम तक जारी रही। रास्ते जाम रहे।
अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। कंजकों के लिए चुनरी, लाल कपड़े, चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी भी खरीदी गईं। नारियल, रोली और मौली जैसी पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे।
पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद कई लोगों ने अपने वाहन सड़कों पर खड़े कर दिए। इससे सड़क का काफी हिस्सा पार्किंग में घिर गया। आने-जाने के लिए रास्ता कम पड़ गया और राहगीरों को निकलने में दिक्कत हुई। वाहनों के खड़े होने और लोगों की भीड़ से बाजार का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
-पार्किंग के होने चाहिए इंतजाम
दुकानदार साहिल ने बताया कि कंजक पूजन के लिए ग्राहकों की भीड़ चार गुना हो जाती है। देर शाम तक खरीदारी होती है। दुकानों के सामने वाहनों के खड़ा होने से रास्ता जाम होता है। पार्किंग के लिए बड़ी जगह का इंतजाम किया जाना चाहिए।
बढ़ जाती है ग्राहकों की संख्या
दुकानदार मुकेश ने बताया कि नवरात्र और त्योहारों के दिनों में बाजार में सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है। बाजार में केवल नेहरू पैलेस के पास ही पार्किंग की सुविधा दी गई है जोकि हजारों की संख्या में आने वाले ग्राहकों के लिए बहुत ही कम जगह है।