{"_id":"57fd2f584f1c1b8e1528e70f","slug":"youth-sharps-weapons-killing-weeds-in-the-village-notables-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, गांव में पसरा मातम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, गांव में पसरा मातम
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुंडला के पास गांव जाणी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दशहरे के दिन युवक की हत्या होने पर पूरे गांव की खुशियां मातम में बदल गई। देर शाम को अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जुंडला के गांव जाणी के युवक सावन (22) की आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों हत्या कर दी। सावन जुंडला के नजदीक एक राइस मिल में काम करता था।
मंगलवार को वह अपने भाई पवन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जुंडला के नजदीक रजबाहे के समीप पहुंचे तो गांव पिचौलिया के कुछ युवकों ने उनको रुकवा लिया और रंजिश रखते हुए सावन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे सावन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए करनाल अस्पताल में लाया गया। जहां सावन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना लगते डीएसपी जितेंद्र गहलावत अस्पताल में पहुंचे और परिजनों और ग्रामीणों को हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। डीएसपी जितेंद्र गहलावत का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि से लग रहा है रंजिश के चलते सावन की हत्या की गई है। पीड़ितों ने पिचौलिया गांव के चार पांच युवकों के नाम बताए हैं। मामले में हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल
करनाल। गांव डबरी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार राजपाल वासी कलामपुरा अपनी भाभी मंजू व चार वर्षीय भतीजे रिंपी के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान गांव डबरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। तीनों को ईलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में चल रहा है।