{"_id":"5f2dcea956243b5747be425a2f1f5899","slug":"youth-dead-in-suspected-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवक का शव शुक्रवार देर शाम पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक गुरनाम सिंह के नाना कन्हैया लाल निवासी दयालपुरा कॉलोनी तरावड़ी ने बताया कि गुरनाम सिंह (22) तरावड़ी के एक शैलर में काम करता था। युवक 24 नवंबर को घर से साइकिल से काम पर निकला था, जो कि शाम को घर नहीं लौटा। जब परिजनों ने शैलर में जाकर पूछा तो मालिक ने बोला वो काम पर नहीं आया। परिजनों ने मृतक को रिश्तेदारियों में भी ढूंढा, लेकिन कहीं कोई भी सुराग नहीं लगा। शुक्रवार देर शाम को युवक का शव जटपुरा गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में मिला। युवक के शव के साथ एक साइकिल भी बंधी हुई मिली और सिर पर चोटों के निशान भी मिले। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या करके नहर में डाला है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बंसी लाल ने बताया कि युवक का शव शुक्रवार को नहर से मिला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।