{"_id":"386e4643961231f45e5f8994c514b7bd","slug":"woman-s-death-triggered-kin-the-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर भड़के परिजन, किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर भड़के परिजन, किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री क्षेत्र के गांव नगला रोड़ान वासी एक महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने उसी के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हिसार से डेड बॉडी जब गांव में पहुंची तो महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया और करनाल के आईटीआई चौक पर 30 मिनट तक जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का केस दर्ज करने के आश्वासन पर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
महिला की मौत हिसार में होने के कारण मामले की कार्रवाई में हिसार और करनाल पुलिस लगी है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डेड बॉडी पहुंचने पर मौके पर डीएसपी राजकुमार और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रतीक कुमार पहुंचे। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में डीएसपी राजकुमार ने बताया कि हिसार पुलिस को सूचित कर दिया है। मृतक रेनू के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
गांव नगला रोड़ान वासी महिला रेनू उर्फ अंजली अपने पति ओमपाल के साथ हिसार की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही थी और उसके पति हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। बुधवार को हिसार में रेनू की मौत की सूचना पड़ोसियों ने यमुनानगर के भाटिया कॉलोनी वासी इनके परिजनों को दी। जब तक इसका पति शव को लेकर गांव नगला रोड़ान पहुंचा तब तक महिला के मायके से भी लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
मायके वालों को देखकर पति फरार
मायके वालों को देखकर पति ओमपाल फरार हो गया। इस पर महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि रेनू के साथ ओमपाल अक्सर झगड़ा करता था और इससे वह परेशान थी। आरोप लगाया कि महिला की हत्या इसके पति ओमपाल ने की है। डेड बॉडी को लेकर महिला के परिजन करनाल पहुंचे और रास्ते में आईटीआई चौक हाईवे पर शाम साढ़े छह बजे से सात बजे तक जाम लगाकर विरोध जताया। पुलिस के आश्वासन के बाद शव को अस्पताल में लेकर पहुंचे।
महिला छोड़ गई दो बच्चों को
महिला रेनू अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। उसे छह साल की लड़की और चार साल का लड़का है। महिला की मौत से हर किसी के आंखें नम है और बच्चों को देखकर दुख जता रहे हैं। महिला रेनू की मां संतोष, पिता कुलदीप शर्मा, बहन नेहा शर्मा सहित अन्य ने मांग की है कि आरोपी पति ओमपाल को गिरफ्तार किया जाए। हिसार पुलिस को बुलाया जाए। पुलिस की कानूनी कार्रवाई होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। करनाल में बुधवार देर रात तक हिसार पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और अस्पताल में पीड़ितों की भीड़ जुटी रही।
हिसार से कार में लेकर पहुंचे डेड बॉडी
हिसार से आए एक पड़ोसी ने बताया कि ओमपाल के साथ रेनू का शव कार में लेकर आए थे। गांव नगला रोड़ान में पहुंचे तो ओमपाल के पास गांव के कुछ लोग पहुंचे और उन्हें मायके वालों के विरोध जताने की सूचना दी। इस सूचना पर पति ओमपाल मौके से फरार हो गया। मायके वालों का आरोप है कि इसके पति ने ही हत्या की है। हत्या का केस दर्ज नहीं किया तो विरोध जताया जाएगा।