{"_id":"23c6efa92b706b8c696e64020668b1f6","slug":"wanted-by-the-police-arrested-chen-snecr-sanju-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांटेड चेन स्नेचर संजू को पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांटेड चेन स्नेचर संजू को पुलिस ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वांटेड चेन स्नेचर को पकड़ने में सदर थाना पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गांव संगोही से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी 20 से 30 वारदातों में संलिप्त है और चेन स्नेचिंग करने का मास्टर है। काफी समय से पुलिस इसके पीछे थी, जो बुधवार को आरोपी को पकड़कर पुलिस ने राहत की सांस ली।
सदर थाना के प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि संगोली गांव वासी संजू पुलिस रिकॉर्ड में वांटेड है। आरोपी ने 20 से तीस वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत सहित अन्य जगह चेन स्नेचिंग, मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रखी हैं। कई जिलों की पुलिस लंबे समय से इसके पीछे थी।
थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि संजू की सूचना मिलने पर उन्हें पुलिस के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें आरोपी को मौके से पकड़ लिया। एसपी पंकज नैन ने प्रत्येक थाना व चौकी में आठ से 10 वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की लिस्ट दी हुई है। वह पुलिस रिकॉर्ड में वांटेड हैं। इस लिस्ट में आरोपी संजू का नाम है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।