{"_id":"645f44fc96c8f88bec00d8d8","slug":"two-students-killed-three-serious-in-road-accident-in-karnal-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: परीक्षा में पास होने की खुशी में घूमने निकले छात्र, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: परीक्षा में पास होने की खुशी में घूमने निकले छात्र, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर
Sat, 13 May 2023 01:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 May 2023 01:38 PM IST
सार
करनाल के मधुबन के पास हाईवे पर पहुंचे तो तेज गति से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई हादसे के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार छात्रों को बाहर निकाला। जिसमें अभिषेक और अमन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने की खुशी में पानीपत के रहने वाले पांच छात्र घूमने के लिए चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सुबह कर्णकाल मधुबन हाइवे के पर पहुंचे तो तेज गति से आ रही कर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन छात्रों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना करीब शनिवार करीब दस बजे की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के अनुसार पानीपत के शिवा गांव के 18 वर्षीय अमन नांगलखेड़ी के 19 वर्षीय अभिषेक और हर्ष, मोहित समेत पांच छात्रों इंटर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार को छात्रों का रिजल्ट आया था। जिसके बाद पांचों छात्रों ने अगले दिन चंडीगढ़ की ओर घूमने का प्रोग्राम बनाया शनिवार को सभी छात्र एक कार में सवार होकर घूमने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
कार डिवाइडर से टकराई
करनाल के मधुबन के पास हाईवे पर पहुंचे तो तेज गति से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई हादसे के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार छात्रों को बाहर निकाला। जिसमें अभिषेक और अमन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी छात्रों को पुलिस ने आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक छात्रों का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन