फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two killed in road accident, five injured

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

Mon, 04 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Mon, 04 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, five injured

हाईवे पर मधुबन पुलिस कांपलेक्स के सामने रविवार को एक जाइलो गाड़ी और वैगनार कार के बीच हुई भीषण दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और उपचार के लिए अर्पणा अस्पताल में भेजा। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर करनाल से दिल्ली की ओर जा रहा मार्ग जाम रहा। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे करनाल से दिल्ली की ओर जा रही जाइलो गाड़ी सड़क क्रास कर रही वैगनार में जा घुसी। इस सड़क दुर्घटना में वैगनार में सवार कैथल के नेहरू गार्डन निवासी बंटी वडेरा, राजेश वडेरा की मौत हो गई, जबकि बंटी की पत्नी कविता व राजेश की पत्नी एकता गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जाइलो गाड़ी काफी स्पीड में थी और वैगनार पानीपत गेट के सामने सड़क क्रॉस कर रही थी। राहगीरों ने बंटी वडेरा, राजेश वडेरा, कविता व एकता को अर्पणा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने बंटी व राजेश को मृत घोषित कर दिया। कविता व एकता को गंभीर हालत में करनाल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जाइलो में सवार तीनों घायलों को करनाल उपचार के लिए भेजा गया।


समाचार लिखे जाने तक जाइलो में सवार घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। मधुबन थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed