फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trolley collision death of teacher

ट्राला की टक्कर से अध्यापिका की मौत

Fri, 27 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 27 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित नई अनाज मंडी के गेट के पास ट्राला की टक्कर से एक स्कूटी सवार अध्यापिका की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के पति कर्ण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बलविंद्र देवी (51) निवासी कर्ण विहार, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोगड़ीपुर में अध्यापिका थी। बृहस्पतिवार को जब वह स्कूल से छुट्टी लेकर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी तो नई अनाज मंडी के पास जीटी रोड पर दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्राला चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई श्रीभगवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed