फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three person of girl side booked in honour killing

प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 11 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Fri, 11 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

अंबाला से करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे प्रेमी जोड़े को जहर देकर मारने के मामले में जीआरपी ने लड़की के ताऊ, चाचा व भाई के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। प्रेमी जोड़ा चचेरे भाई बहन हैं और मुज्जफरनगर जिले के गढ़ी हसनपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों में तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और घर वालों को इसका पता था। 15 से 16 दिन से घर से फरार थे और बुधवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर लड़की के परिजनों ने इनको पकड़ लिया। 

गढ़ी हसनपुर वासी संजय कुमार (21) व बोहती देवी (18) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय पहले से शादीशुदा था और उसे एक लड़का भी है। मजिस्ट्रेट के सामने बुधवार को प्रेमी जोड़े ने बयान दिए थे कि वह अंबाला से करनाल आए थे। रेलवे स्टेशन पर लड़की के ताऊ सहित नौ लोगों ने उन दोनों को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि गाड़ी में बैठाकर इनको जहर पिलाया गया और इन्हें छोड़ गए। दोनों पुलिस के सामने पहुंचे और अस्पताल में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान बुधवार को ही लड़का व लड़की की मौत हो गई। जीआरपी के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि संजय कुमार के पिता महिपाल की शिकायत पर लड़की के ताऊ जसबीर, चाचा धुम सिंह, भाई ओम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर जांच में अन्य आरोपियों को शामिल करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed