फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused, attack on notorious, Poonia for five-day remand, continue, looking for fourth, karnal

पांच दिन के रिमांड पर लिये कुख्यात पूनिया पर हमले के तीनों आरोपी, चौथे की तलाश जारी

Wed, 31 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 31 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर आए कुख्यात बदमाश नीरज पूनिया पर कोर्ट परिसर में गोलियां चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेशानुसार तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन अवैध हथियार और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी और चौथे आरोपी की गिरफ्तारी भी करेगी। मंगलवार सुबह पौन 11 बजे करनाल कोर्ट में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरविंद्र सिंह वधवा की कोर्ट में पेशी पर आए कई हत्याओं और लूट की वारदातों में कुख्यात बदमाश नीरज पुनिया पर वहां पहले से मौजूद तीन युवकों अंकुश वासी कमालपुर, अमन वासी सांभी, डेविड उर्फ खिल्लू वासी विकास नगर ने गोलियां चला दी थी। गोलियां लगने से कुख्यात नीरज और पुलिस कर्मचारी रिक्की और एएसआई जितेंद्र घायल हो गए थे।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने कुख्यात नीरज पुनिया पर हत्या के इरादे से फायर किया था, लेकिन बाद में आरोपियों के हाथ के अवैध पिस्तौल गिर जाने के कारण पुनिया बच गया था। पुलिस ने मौका से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इनका चौथा साथी अंकित वासी रसूलपुर मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों से तीन अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस की सीआईए टू ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और 5 जून तक पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से घटना के बारे में सख्ताई से पूछताछ करेगी और मामले की हर एंगल पर जांच करेगी। पुलिस आरोपियों से यह भी जानेगी कि इस वारदात की साजिश में उनके साथ ओर कौन-कौन शामिल था। इसके अलावा पुलिस यह भी जानकारी प्राप्त करेगी कि आरोपियों ने यह हथियार कहां से खरीदे थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के चौथे साथी अंकित वासी रसूलपुर की गिरफ्तारी भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी से मिले पूनिया के परिजन
कोर्ट परिसर में पेशी पर आए गैंगस्टर नीरज पूनिया पर गोली चलने के बाद पूनिया के परिजन बुधवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर एसपी जेएस रंधावा से मिले ओर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने परिवार की सुरक्षा के लिए आर्म्स के लाइसेंस देने की भी मांग की है। एसपी ने परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। फुसगढ़ निवासी नीरज पूनिया की मां केला देवी ने तीन व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों व्यक्तियों से उसे व उसके परिवार के लोगों को जान का खतरा है। केला देवी ने कहा कि इन व्यक्तियों ने लगभग 20 दिन पहले साईं मंदिर के उनके परिवार के एक युवक को कहा था कि जैसे ही नीरज की सुरक्षा कम होगी, उसी दिन उसे मार देंगे। इसके साथ ही 3-4 दिन पहले हथियारों से लैस कुछ नकाबपोश व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने के इरादे से हमला किया था। उन्हें शक है कि यह हमला भी उन्हीं व्यक्तियों ने किया है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने इस मामले की गहनता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed