फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The police truck on animal smugglers try to offer

पशु तस्करों ने किया पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

Wed, 20 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Wed, 20 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

बीती रात पुलिस द्वारा गश्त करते समय तरावड़ी के सग्गा-सीतामाई रोड पर पशु तस्करों ने पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। तरावड़ी के थाना प्रभारी सूबे सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तरावड़ी पुलिस को एसपी कार्यालय से सूचना मिली थी कि सग्गा-सीतामाई रोड पर पशुओं से भरे वाहन को पशु तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा है। तरावड़ी के एसएचओ सूबे सिंह, सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, एएसआई रमेश, कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पशु तस्करों से भरा वाहन वहां से गुजरा तो तरावड़ी पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


पशु तस्करों ने वाहन को रोकने की बजाय पशु से भरे वाहन को पुलिस की पीसीआर पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में सभी पुलिस कर्मियों ने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद तरावड़ी पुलिस के एसएचओ सूबे सिंह समेत सभी पुलिस कर्मियों ने पीसीआर को पशु तस्करों के वाहन के पीछे लगाया। पशु तस्करों के वाहन से पुलिस ने दर्जन से अधिक बैल मुक्त कराए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed