फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The mystery of many cases related to terror in Haryana remains unsolved till date

हरियाणा: आतंक से जुडे़ कई मामलों की गुत्थी आजतक अनसुलझी, जानिए कब-कब ऐसे मामले आए सामने

Fri, 06 May 2022 04:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 06 May 2022 04:08 AM IST
सार

डेढ़ माह पूर्व अंबाला में भी नेशनल हाईवे के किनारे मैदान में तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे। इसमें कोई सुराग नहीं लगा। वहीं एक बार विधायक को दी आतंकवादी संगठन ने जान से मारने की धमकी थी। कई बार हरियाणा के स्टेशनों को उड़ाने का पत्र मिल चुका है। साढ़े दस साल पहले अंबाला स्टेशन की पार्किंग से आरडीएक्स, डेटोनेटर और टाइमर के साथ कार मिली थी। मामला अनट्रेस है। 

विज्ञापन
The mystery of many cases related to terror in Haryana remains unsolved till date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आतंकवादी संगठन अपनी जड़ों का विस्तार करते हुए देश में अशांति फैलाने का नापाक मंसूबा पाले हुए हैं। इसी कड़ी में आतंकियों की एक नापाक साजिश करनाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के साथ नाकाम की, मगर कुछ मामले ऐसे हैं जिनकी गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। 

विज्ञापन


दरअसल, पाक में बैठे कई अलगाववादी पंजाब के साथ-साथ विभिन्न राज्यों का माहौल भी खराब करने का इरादा रखते हैं। भारतीय जांच एजेंसियां भी इन आतंकियों की गतिविधियों को लेकर पूरी तरह चौकस हैं। पिछले कुछ समय के दौरान हरियाणा में भी आतंकी गतिविधियों से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि आतंकी हरियाणा में अपना नेटवर्क फैलाना चाहते हैं। इसी कड़ी में 18 अप्रैल को अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल को एक आतंकवादी संगठन ने जान से मारने की धमकी भरा पत्र भेजा था।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी है मगर अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली। इससे पहले भी आतंक की जड़े हरियाणा में फैलाने के इरादे से 01 जनवरी 1988 में तीन आतंकवादियों ने अपनी दुकान पर बैठे तत्कालीन भाजपा विधायक मास्टर शिव प्रसाद को गोलियों से छलनी कर दिया था। इसकी गुत्थी भी आजतक नहीं सुलझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को नेशनल हाईवे पर एमएम यूनिवर्सिटी सद्दोपुर के पास खाली मैदान तीन हैंड ग्रेनेड, आईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सपलोसिव डिवाइस), डेटोनेटर व टाइमर बरामद  हुआ था। इसकी भी जांच अभी चल रही है। इस मामले में भी जांच एजेंसियों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

17 सितंबर 2021 को पंजाब में आईईडी टिफिन बम मामले में शामिल आरोपी रूबल को पुलिस ने अंबाला शहर के गांव मरदों साहिब गुरुद्वारे में कारसेवा करते समय गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस अपने संग ले गई थी। इसके अतिरिक्त कई बार हरियाणा के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी आतंकी संगठनों द्वारा दी जा चुकी है, लेकिन ये सभी मामले आजतक अनट्रेस हैं।


नाकाबंदी देख कार छोड़ भाग गए थे आतंकी
मामला 12 अक्तूबर 2012 का है। दिवाली के दिन दिल्ली को दहलाने का नापाक मंसूबा पाले जम्मू-कश्मीर से आतंकी निकले थे। पंजाब का शंभू टोल बैरियर पार करने के बाद जैसे ही वे अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो जांच एजेंसियों की सूचना के बाद उन्हें पकड़ने के लिए अंबाला पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। गड़बड़ी भांपकर आतंकियों ने कार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर दी और फरार हो गए। कार में करीब साढ़े पांच किलो आरडीएक्स, डेटोनेटर व टाइमर मौजूद था। ये केस भी आज तक अनसुलझा ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed