फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The BCom student life by jumping in front of the train

बीकॉम छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 05 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 05 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

डीएवी महिला कॉलेज की बीकॉम की छात्रा ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें साफ लिखा है कि मेरी जिंदगी पूरी हो गई है और मैं अपने आप जीना नहीं चाहती। मेरे घर वालों को कह देना कि ज्यादा याद न करें।

विज्ञापन


मेरे बैग में आई कार्ड है और घर फोन कर देना। गुरुवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जीआरपी मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को घीड़ गांव वासी विशु कांबोज (20) सुसाइड नोट लिखकर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। इससे उसकी टांग कट गई और गंभीर चोट लग गई। मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से उसको पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई जाते वक्त रास्ते में छात्रा विशु ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। अस्पताल में छात्रा के परिजन पहुंच गए हैं। इस मामले में जीआरपी के प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि छात्रा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और पीजीआई जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवार शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।


ये लिखा सुसाइड नोट में
अस्पताल से सुसाइड नोट की मिली कॉपी में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से मर रही हूं, मुझे घर वालों ने कुछ नहीं कहा है, बस मैं अपने आप नहीं जीना चाहती। प्लीज, किसी का कोई कसूर न निकालना। मुझे खुद अपनी जिंदगी आगे नहीं जीनी। बस मेरा टाइम यहीं तक का होगा। प्लीज, मैं सच्ची किसी के दबाव में नहीं मर रही। मेरे घर वालों को कह देना ज्यादा याद न करें। मेरे बैग में आई कार्ड है फोन कर देना घर, प्लीज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed