फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Terror of thieves in Karnal, Fearless miscreants carrying out theft incidents in broad daylight

करनाल में चोरों का आतंक: बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े चोरी की वारदात को दे रहे अंजाम, लोगों में दहशत का माहौल

Wed, 06 Sep 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 06 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

करनाल के भगत सिंह नगर के पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब कामकाज के लिए चला गया था। उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती बीमार भाई को खाना देने के लिए गई थी। वापस आकर देखा तो मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था।

विज्ञापन
Terror of thieves in Karnal, Fearless miscreants carrying out theft incidents in broad daylight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल में पुलिस सतर्कता की पोल रोजाना होने वाली चोरी की वारदातें खोल रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी सक्रिय बदमाश चोरी की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे है। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों को डर लगने लगा है। दुकान और मकानों को बदमाश निशाना बना रहे है। बदमाशों ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दिनदहाड़े चार स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। करनाल के भगत सिंह नगर कॉलोनी में तीन मकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के अलावा किमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।

विज्ञापन


घटना नंबर-एक
करनाल के कर्ण विहार के पास भगत सिंह नगर कॉलोनी निवासी मुकेश पासवान ने बताया कि वह और उसकी पत्नी कामकाज के लिए चले गए थे। मकान का ताला लगा हुआ था। इसी दौरान मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी को खंगालते हुए नकदी समेत सामान चोरी कर ले गए। करीब 13 हजार रुपये के अलावा बच्चों की गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के वापस लौटने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटना नंबर-दो
भगत सिंह कॉलोनी में चोरों ने रणजीत के मकान को निशाना बनाया। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह कामकाज के लिए चला गया था। उसकी पत्नी और बच्चे दवाई लेने के लिए गए थे। वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर से 29 हजार की नकदी, ढाई तोला सोना और चांदी के आभूषण समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना नंबर-दो
भगत सिंह नगर में ही बदमाशों ने तीसरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब कामकाज के लिए चला गया था। उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती बीमार भाई को खाना देने के लिए गई थी। वापस आकर देखा तो मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था। मकान के अंदर से 35 हजार की नकदी, दो तोले सोना, चांदी के जेवरात और किमती कपड़े चोरी हो गए। पीड़ित ने चोरी का केस दर्ज कराया है।


घटना नंबर-चार
शुगर मिल कॉलोनी निवासी रविदास ने बताया कि सूरज नगर में उसकी किराना की दुकान है। वह किसी काम से सेक्टर-12 स्थित कोर्ट में गया था। इसी दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। मकान के अंदर अलमारी में रखे 9800 रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित के लौटने पर मामले की जानकार हुई। पीड़ित ने थाने में चोरी का केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed