फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temple donation, cash and stolen from clinic

मंदिर से दान पात्र, क्लीनिक से नगदी और सामान चोरी

Wed, 03 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Wed, 03 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Temple donation, cash and stolen from clinic

शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने एक क्लीनिक और मंदिर को निशाना बना दिया है। इसमें दुकान से करीब 12 हजार रुपये की नगदी, एक एलईडी सहित अन्य सामान ले गए। दूसरी तरफ मंदिर में रखे दानपात्र सहित चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। दोनों ही चोरी के मामलों की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट्स लिए गए।

विज्ञापन


चोरों ने अशोका कॉलोनी में स्थित सनातन धर्म मंदिर के दान पात्र को अपना निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस अभी एक मामले की जांच कर ही रही थी कि मंदिर के 100 मीटर पर ही शहर की होम्योपैथिक डॉक्टर विमल धवन की क्लीनिक में चोरी की सूचना मिली।
विज्ञापन


क्लीनिक के तालों को तोड़कर हजारों रुपये की नगदी, एक एलसीडी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। होम्योपैथिक क्लीनिक में घुसे शातिर चोर इतने तेज थे कि एक तो पहले ही वह अपना मुंह ढककर आये थे, वहीं उन्होंने अंदर घुसते ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे को मोड़ दिया, लेकिन अंदर लगे एक कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद हो गई। नकाब डाले दो चोर क्लीनिक के रिसेप्शन पर बने कैश दराज को तोड़ रहे हैं और उसमें से कैश निकालकर अपने पास रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी चोरी की वारदात क्लीनिक के बिल्कुल पीछे ही हुई। सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र कुमार जब सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर का मेन दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर रखा दान पात्र गायब था। मंदिर में चोरों ने सारा सामान इधर-उधर किया हुआ था। इसके बाद पुलिस और फिगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन और जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed