{"_id":"56ddcf8d4f1c1bc9258b4568","slug":"suicide-death-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पेज का सुसाइड नोट लिख काटी नसें, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पेज का सुसाइड नोट लिख काटी नसें, मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के गांव बजीदा रोड़ान के एक युवक ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर शहर के नमस्ते चौक के समीप हाथ सहित शरीर के अन्य जगहों की नसें काट ली। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के मजबूर करने पर मृतक रमेश की पत्नी किरण, साला प्रवीन, सास धूपली व मीनाक्षी सभी वासी सेक्टर-9 व देवेंद्र उर्फ रिंकू वासी कुरुक्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि धारा 306 के तहत दर्ज केस में पत्नी किरण और साला प्रवीन को सेक्टर-9 से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रमेश वासी बजीदा रोड़ान की शादी सेक्टर-9 वासी किरण से हुई थी। रमेश पहले इंग्लैड में रहता था और अब कई साल से दिल्ली में जॉब करता था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों में तकरार बढ़ गई। रमेश ने आत्महत्या करने से पहले तीन पेज का एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें ससुराल पक्ष के लोगों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
रविवार को नमस्ते चौक के समीप नसें काटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि रमेश ने आत्महत्या की है। इसके पास एक बैग था और इसमें कपड़े थे। कपड़ों की एक जेब में यह सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट में जिन-जिन के नाम उल्लेख किये हुए थे उन पर कार्रवाई की है। इस मामले में दो आरोपी किरण व प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।