फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Robbed ,cash and valuables, the gun, karnal

पिस्तौल के बल पर नगदी व कीमती सामान लूटा

Wed, 31 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 31 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के करनाल रोड पर शेखपुरा गावं के पास एक मोबाइल बैटरी के विक्रेता से पिस्तौल के बल पर लूटपाट की गई। इस दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवकों पिस्तौल के बल पर बैटरी विक्रेता से लगभग साढ़े बारह हजार रुपये और उसका बैटरियों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैटरी विक्रेता ने मामले की शिकायत जलमाना चौकी में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


जलमाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिपली निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह मोबाइल की बैटरियां बेचने का कार्य करता है। मंगलवार देर शाम वह सफीदों से बैटरियां बेच कर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एच आर 07 एफ 9968 पर सवार होकर पीपली जा रहा था। जब वह अलावला और शेखपुरा गांव बीच में पहुंचा तो पीछे से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मुझे धक्का दे कर गिरा दिया और मेरे ऊपर पिस्तौल तान कर मेरा पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


इसमें लगभग साढ़े बारह हजार रुपये और मेरे सभी जरूरी कागजात थे। इसके बाद उन्होंने मेरा बैटरियों से भरा बैग भी छीन लिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सुचना जलमाना चौकी में दी गई। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed