{"_id":"663679a6da917cb024008a9a","slug":"police-solved-the-mystery-of-blind-murder-in-karnal-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पति के ममेरे भाई संग मिलकर पत्नी ने ही की थी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: पति के ममेरे भाई संग मिलकर पत्नी ने ही की थी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में वारदात
Sat, 04 May 2024 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग/करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 May 2024 11:38 PM IST
सार
प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया। बीते रोज नहर पटरी से शव बरामद हुआ था। जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आज रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में पति के ममेरे भाई संग मिलकर पत्नी ने ही युवक की हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध को हत्या का कारण बताया जा रहा है। साइबर टीम की मदद से जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और मृतक के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार को दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार की रात जलाला वीरान गांव के पास नहर की पटरी पर युवक का शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान जलाला वीरान गांव निवासी बिट्टू-35 पुत्र रतिराम के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार, थाना निसिंग पुलिस को बीती रात जलाला वीरान गांव के पास नहर की पटरी पर एक शव की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमों को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। मामले में मृतक के पिता रतिराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-टू निरीक्षक मनोज कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जिन्होंने साइबर टीम की सहायता से एक के बाद एक कड़ियों को जोड़ते हुए कुछ घंटों के बाद ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
साथ ही मामले में आरोपी रवि चौधरी उर्फ सोनू निवासी कांगडा, हिमाचल और मृतक की पत्नी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि मृतक के मामा का लड़का है और प्रेम प्रसंग में दोनों ने मिलकर बिट्टू को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बिट्टू को पत्नी और ममेरे भाई के संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर बिट्टू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दूसरी ओर पुलिस ने बिट्टू के शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया।
राजमिस्त्री का काम करता था मृतक
मृतक के पिता रतिराम ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को करीब सात-आठ बजे बिट्टू अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निसिंग के लिए गया था, जो देर रात तक घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्होंने बालू नहर पुल की कच्ची पटरी पर बिट्टू की मोटरसाइकिल को खड़ी देखा। इसके बाद वहीं समीप में बिट्टू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि बिट्टू राजमिस्त्री का काम करता था और कंबाइन भी चलाता था। पांच बेटों में वह दूसरे नंबर का था। बिट्टू की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। बडी लड़की नौ वर्ष की है और छोटा लड़का पांच वर्ष का है, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।