{"_id":"a474529a00aa8ea547dfcd6198d65b2d","slug":"police-raid-on-many-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी और करनाल में कई स्थानों पर दी दबीशें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी और करनाल में कई स्थानों पर दी दबीशें
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के उद्योगपति के बेटे के अपहरण व करोड़ों रुपये की फिरौती के मामले में कुरुक्षेत्र और करनाल की संयुक्त पुलिस टीमों ने यूपी समेत करनाल में कई स्थानों पर दबिशें दी। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप किया है। पुलिस को गैंग व उसके सदस्यों की भी पहचान मिल गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के व्यापारी जयभगवान सिंगला के बेटे आदित्य सिंगला को उसके घर से अपहरण कर लिया गया। बाद में परिजनों से चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने बेटे को छुड़ाने के लिए मोटी रकम बदमाशों की दी, लेकिन बदमाशों ने आदित्य को नहीं छोड़ा। फिरौती के पैसे मिलने और पुलिस के दबाव के चलते आरोपियों ने आदित्य को जीटी नमस्ते चौक पर छोड़ दिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर हर बार बदमाशों की लोकेशन करनाल व उसके आसपास की आई है।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस को पूरा शक है कि बदमाशों ने आदित्य को करनाल या फिर किसी गांव में रखा हुआ था। संभावना यह भी जताई जा रही है कि आदित्य को यमुना के साथ लगते किसी गांव में बंधक बना रखा था। दूसरा आशंका यह भी जताई जा रही है कि करनाल को भी कोई युवक इसमें शामिल न हो। वहीं, दूसरी ओर बदमाश यूपी के होने भी संभावना है, इसलिए कई टीमों ने यूपी में कई स्थानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन