सुपर मॉल के स्पा सेंटर में रेड: पुलिस ने 15 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, पहले भी हो चुकी है छापेमारी
करनाल के सुपर मॉल में स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर पुछताछ के लिए 15 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सुपर मॉल में काफी समय से कई मसाज पार्लर चल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल लघु सचिवालय के पास स्पा सेंटर में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। पुलिस करीब चार स्पा सेंटर में शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान सुपर मॉल में पुलिस बल को देखते ही हड़कंप मच गया। सेंटर में मौजूद युवक-युवती भागने लगे, मगर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस के आगे युवक-युवती गिड़गिड़ाते रहे, मगर पुलिस ने एक ना सुनी और सख्ती के साथ कार्रवाई की। युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने में ले गई। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की तो माॅल में अलग-अलग स्पा सेंटर से युवक-युवतियों को पकड़ा गया है।
पहले भी हो चुकी है छापेमारी
सुपर मॉल में खुलेआम स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने करीब चार-पांच बार इस सुपर मॉल के स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पहले भी पकड़ा जा चुका है, लेकिन पुलिस कस्टड़ी से छूटने के बाद देह व्यापार का काम फिर से शुरू हो जाता है। पुलिस भी कार्रवाई कर थक चुकी है। शुक्रवार को एक बार फिर से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस को देखते ही मचा हड़कंप
सुपर मॉल में शुक्रवार करीब दो बजे पुलिसबल छापेमारी करने के लिए पहुंचा तो मॉल और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक-एक कर स्पा सेंटर को खंगाला। जहां पर आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस ने स्पा सेंटर के रिकॉर्ड को भी जब्त किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर संचालक ने परिचितों से बातचीत कराने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।