फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   plote way, row, firing, four, people, injured, police, case, karnal

खेत के कच्चे रास्ते को लेकर चली गोलियां, चार घायल

Sat, 06 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 06 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के डेरा चौगामा में खेतों के कच्चे रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए असंध के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही असंध के डीएसपी दलबीर सिंह व थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने अस्पताल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेरा चौगामा निवासी गुरबाज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में मकान बनाया हुआ है। इसके लिए एक रास्ता उनके मकान तक जाता है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके इस रास्ते को बंद कर दिया था। शुक्रवार को वह और उसका भाई हीरा सिंह मकान के लिए रास्ता तैयार कर रहे थे। तभी उन पर हरभजन सिंह, सतविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, छबेग सिंह, जुझार सिंह, हरशदीप सिंह, कर्मपाल सिंह, जसवंत सिंह व मुख्यतयार सिंह ने लगभग एक दर्जन लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें डेरा चौगामा निवासी गुरबाज सिंह, हीरा सिंह व खेड़ी सर्फअली निवासी सोनू व जोगिंद्र सिंह घायल हो गए। वहीं, इसके अलावा अवतार सिंह को भी मामूली चोटें आई हैं। हीरा सिंह की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस झगड़े में घायल हुए गुरबाज सिंह व हीरा सिंह दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा तनाव
ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन दोनों पक्षों के बीच इस कच्चे रास्ते को लेकर काफी दिनों से तनाव चला आ रहा है। घायल पक्ष के लोगों ने पहले भी यहां पर अपने डेरे तक कच्चा रास्ता बनाया हुआ था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने इस रास्ते को बंद कर दिया था। जिस कारण दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed